Advertisement

सामान्य प्रेक्षक ने मीडिया-एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गिरिडीह संसदीय लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अरूण महेश बाबू ने 24 मई को बोकारो जिला मुख्यालय के सूचना भवन स्थित संचालित मीडिया कोषांग तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी कोषांग (एमसीएमसी) का औचक निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि निरिक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने एमसीएमसी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय से पेड न्यूज की निगरानी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अब तक सर्टिफिकेशन के लिए प्राप्त आवेदनों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने शेष 24 घंटे पेड न्यूज पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने सामान्य प्रेक्षक को निर्वाचन से संबंधित बैठकों तथा गतिविधियों की प्रतिदिन जारी हो रही विज्ञप्ति एवं प्रकाशित समाचार के अखबार कतरन की जानकारी दी।

साथ ही, प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों के खर्च का आकंलन कर व्यय प्रेक्षक कोषांग को भेजे जा रहे प्रतिवेदन से अवगत कराया। सामान्य प्रेक्षक ने मीडिया कोषांग एवं एमसीएमसी कोषांग के अब तक किए गए कार्य पर संतोष जताया।

मौके पर प्रेक्षक के एलओ शक्ति कुमार, मीडिया कोषांग के कार्यालय अधीक्षक राकेश रंजन, संतोष कुमार चौरसिया, मो. सलाम, मनोज सोरेन, आशुतोष कुमार आदि कर्मीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *