Advertisement

विश्व महिला दिवस पर महाप्रबंधक कार्यालय कर्मी पिंकी नाहक सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीते 8 मार्च को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जवाहर नगर स्थित क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल मुख्यालय रांची से आयी विप्स टीम द्वारा कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मी पिंकी नाहक को उनके द्वारा कार्य के प्रति बेहतर संलग्नता को देखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला कर्मी सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान रांची से आयी लेफ्टिनेंट कर्नल दुर्गावती ने पिंकी नाहक को मोमेंटो देकर, सम्मान का प्रतीक शॉल (पट्टा) पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बेहतर कार्य करनेवाले बीएंडके क्षेत्र के बोकारो कोलियरी के महिला कर्मी मनोरमा देवी, मीना मुंडा, महाप्रबंधक कार्यालय कर्मी पुष्पांजलि तिवारी, माधुरी सेनगुप्ता, अनीता देवी, मुन्नी देवी आदि भी सम्मानित की गयी। मौके पर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय महिला कर्मी रुमकी मित्रा, रंजना कुमारी, सविता देवी, निशा कुमारी, देवकी देवी, सुंदरी देवी आदि ने पिंकी नाहक को सर्वश्रेष्ठ सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त की।

ज्ञात हो कि, सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के मानव संसाधन विभाग में कार्यरत पिंकी नाहक एक बेहतर कार्यालय कर्मी के अलावा एक बेहतर एथलीट भी है। उन्होंने अबतक खेल प्रतियोगिता के कई मंचो पर सीसीएल तथा कोल इंडिया का प्रतिनिधित्व कर कई मेडल भी अपने नाम कर चुकी है। एक भेंट में 9 मार्च को पिंकी नाहक ने बताया कि बीते 30-31 जनवरी को रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा में आयोजित सीसीएल अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो तथा शॉट पुट में गोल्ड मेडल एवं जेवलिंग थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल की है।

बताया कि बीते वर्ष 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित कोल इंडिया स्तर पर पावर लिफ्टिंग में चौथा स्थान प्राप्त की, वहीं 5 दिसंबर को जमशेदपुर के टाटा में आयोजित झारखंड स्टेट लेबल में शॉट पुट में गोल्ड तथा डिस्कस थ्रो व् जेवलिंग थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त की है। इसी क्रम में बीते वर्ष 5 नवंबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित एशिया लेबल मास्टर एथलेटिक चैम्पियनशिप में सातवां स्थान हासिल की है। बताया कि उक्त प्रतियोगिता में कुल 21 देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा ली, जिसमें पिंकी भारत का प्रतिनिधित्व की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *