Advertisement

आरसीएमयू के शिकायत पर महाप्रबंधक ने वाशरी का किया निरीक्षण

कामगारों की मूलभूत परेशानी जल्द दूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन-आरसीएमयू

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पिछले दिनों इंटक से संबद्ध आरसीएमयू का एक प्रतिनिधिमंडल बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय कक्ष में महाप्रबंधक संजय कुमार से मिलकर वाशरी के श्रमिकों के समस्याओं से अवगत कराया था। साथ हीं यह मांग किया था कि परियोजना में कार्यरत कामगारों को हो रहे परेशानियों को लेकर आप स्वयं निरीक्षण करें।

बताया जाता है कि प्रतिनिधि मंडल को महाप्रबंधक ने आश्वस्त कराते हुए कहा था कि वे 9 जून को स्वांग वाशरी परियोजना का निरीक्षण करेंगे। वादा के मुताबिक महाप्रबंधक संजय कुमार अपने टीम के साथ कथारा वाशरी परियोजना पहुंचे, जहां यूनियन पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

बताया जाता है कि यहां पहुंचने पर महाप्रबंधक सबसे पहले मेन ऑफिस के निकट जलपान गृह, परियोजना ऑफिस के निकट नाली में जल जमाव, ऑफिस के ही समक्ष जर्जर मोटरसाइकिल स्टैंड, लैब कक्ष का निरीक्षण, जर्जर स्टोर कार्यालय, लंबे समय से सर्वे ऑफ ट्रक क्रमांक BRY5350 को मुक्तिधाम ट्रक बनाकर आमजनों को सहूलियत प्रदान करने के साथ वाशरी का मेन जलपान गृह, हाजिरी घर मेन बिल्डिंग के निकट शौचालय का एस्बेस्टस सीट जो जर्जर हो गए हैं उसे लगाए जाने सहित तमाम परेशानियों से अवगत हुए।

मौके पर महाप्रबंधक ने विभागीय अधिकारी को निर्देश देते हुए उपरोक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि लापरवाही के हालात में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही वे अपने कार्यकाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। एक माह के अंदर सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का उन्होंने निर्देश दिया।

मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिक जी तोड़ मेहनत से कार्य की प्राथमिकता को स्थान देते हैं। उन्हें मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित रखना उचित नहीं है। दौरे मे मुख्य रूप से महाप्रबंधक संजय कुमार, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, महाप्रबंधक के तकनिकी सचिव राहुल कुमार सिंह, वाशरी के पदाधिकारी के साथ यूनियन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, परियोजना के सहायक सचिव कमलकांत सिंह, आर आर शॉप शाखा अध्यक्ष रणजीत सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, छत्रपाल प्रजापति, देवाशिष आस, सुजीत मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *