Advertisement

महाप्रबंधक ने किया पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने 28 जून को पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक सिंह ने उपरोक्त रेलखंड के मध्य स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओएचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

बताया जाता है कि निरिक्षण के क्रम में महाप्रबंधक सिंह सर्वप्रथम मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचे, जहां न्यू स्टेशन बिल्डिंग, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी मुजफ्फरपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया। पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर रेल मंडल विवेक भूषण सूद सहित अन्य मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *