Advertisement

महाप्रबंधक ने वेलफ़ेयर सदस्यों के साथ की परिचयात्मक बैठक

उत्पादन ग्राफ बढ़ रहा है तो सुविधाओं में कटौती क्यों-यूनियन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 26 जून को क्षेत्रीय प्रबंधन और वेलफ़ेयर सदस्यों के साथ जीएम की अध्यक्षता में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।‌

आयोजित बैठक में वेलफ़ेयर सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि ढोरी प्रबंधन मजदूरों की सुविधा में लगातार कैची चला रहा है। कहा गया कि उत्पादन का ग्राफ बढ़ रहा है तो सुविधाओं में कटौती क्यों की जा रही है। यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि ढोरी क्षेत्र में पेयजल पर प्रति वर्ष करोड़ो रुपए खर्च होते हैं, परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है।

अधिकतर कोयला मजदूर पेयजल, बिजली, जर्जर आवास, गंदगी आदि की समस्या से त्रस्त है। कहा गया कि मजदूरों के बदौलत ही ढोरी एरिया उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर मुनाफा अर्जित करता है। इसके बावजूद मजदूरों को वाजिब सुविधाओं से वंचित रखा जाता है।

बैठक में क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कंपनी का मैंन पावर घट रहा है। बजट के अनुसार संडे ड्यूटी में कटौती जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजदूर कंपनी के अंग है। उनकी सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है।

मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन प्रतुल कुमार, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, अभिषेक कुमार सिन्हा, माला कुमारी, शालिनी यादव, क्षत्रिय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उडके, चिकित्सा पदाधिकारी आर एन झा सहित यूनियन नेता जवाहरलाल यादव, राजू भूखिया, कुलदीप, कुंज बिहारी प्रसाद, मनी पाल, बबलू कुमार, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *