Advertisement

स्वांग में नया कोल वाशरी बनाने को लेकर महाप्रबंधक ने की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में एक जून को अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार कर रहे थे। उक्त बैठक में जिप सदस्य, स्वांग उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक का आयोजन स्वांग में नए कोल वाशरी बनाने को लेकर किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि स्वांग और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त कोयले के स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन द्वारा यहां नया कोल वाशरी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी कवायत शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है, ताकि इस संबंध में वे अपना महत्वपूर्ण सुझाव दे सके।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न स्टील प्लांट में बढ़ते कोयले की मांग को पुरा करने तथा गुणवत्तापूर्ण वाश कोल आपूर्ति करने के लिए यह जरूरी हो गया है कि यहां नया वाशरी स्थापित किया जाए, क्योंकि यहां स्थित वाशरी काफी पुरानी हो गई है, जिसमें उत्पादन लागत अधिक हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां नया वाशरी बनने से आसपास के क्षेत्र के युवा रहिवासी रोजगार से जुड़ सकेंगे। इसलिए ग्रामीणों से अनुरोध है कि वे यहां नया वाशरी बनाने में प्रबंधन को अपेक्षित सहयोग करें।

मौके पर स्वांग वाशरी के परियोजना पदाधिकारी वी. मोहन बाबू, उप प्रबंधक (सीपी) अमित कुमार, विभागाध्यक्ष सीएसआर चंदन कुमार, वाशरी के सहायक प्रबंधक कार्मिक सूर्य प्रताप सिंह, सहायक वित्त प्रबंधक रविंद्र कुमार चौधरी, सहायक प्रबंधक (सीपी) अभय भूषण, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, मुखिया तारामनी भोक्ता, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पंसस धनेश्वरी देवी, शशि शेखर प्रसाद, बबलू यादव सहीत दर्जनों ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *