समय पर कार्य हो, नही तो नपे जाएगे विभागीय अधिकारी-जीएम
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली फिल्टर प्लांट, राम बिलास हाई स्कूल, चलकरी बस्ती और घुटियाटांड बस्ती के समीप दामोदर नदी छठ घाट का सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार ने 24 अक्टूबर को जायजा लिया। जीएम ने सिविल और ईएंडएम विभाग के अधिकारीगण के साथ छठ घाट की खराब स्थिति के मद्देनजर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के मद्देनजर घाट की पूरी सफाई कराई जाएगी और आसपास की झाड़ियों को भी हटाने सहित करगली गेट से चलकरी पुल तक 45 बिजली पोल मे तिरंगा लाइट सहित स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

कहा कि घाट पर फस्ट एड और एंबूलेंस की व्यवस्था रखी जाएगी। कहा कि इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारी बक्शे नहीं जायेंगे। इस अवसर पर एएफएम ज्ञानेंद्र चौबे, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओपी विनय रंजन टुडु और मैनेजर ईएंडएम अमरेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। एसओ सिविल सतीश कुमार सिंहा, सिविल ओवरसीयर दीपक कुमार ने कहा कि घाट का रास्ता बनाने और सफाई का कार्य किया जाएगा।
जिससे श्रद्धालुओं को नदी तट तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मौके पर एरिया भू – राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, इंजीनियर उत्कर्ष बक्शी, फोरमैन राजेंद्र महतो व राज कुमार ठाकुर, समाजसेवी चिकू सिंह, रितेश तिवारी, संजय सिंह, गुडन सिंह आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply