स्वस्थ्य तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें रेलकर्मी-तरुण प्रकाश
प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रेल कर्मचारियों से स्वस्थ्य तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि वैसे तो योग की महत्ता प्राचीनकाल से ही रही है, परंतु वर्तमान परिस्थितियों में इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।
महाप्रबंधक सारण जिला के हद में स्काउट एंड गाईड डेन सोनपुर में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में रेल कर्मियों को सम्बोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व रेल महाप्रबंधक ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत योग प्रशिक्षक द्वारा योग के विभिन्न प्रकार के आसनों एवं प्राणायाम की क्रियाएं करवायी गयी।
इससे होने वाले बहुआयामी लाभ के संबंध में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया। योगाभ्यास के दौरान अधिकारियों ने शरीर के विभिन्न अंगों को सुचारू रूप से कार्यशील रखने हेतु प्राणायाम एवं योग के अन्य विधाओं का अभ्यास किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि वैसे तो योग की महत्ता प्राचीनकाल से ही रही है, परंतु वर्तमान परिस्थितियों में इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है।
महाप्रबंधक ने रेलकर्मियों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि रेलकर्मियों के लिए योग कई मायने में महत्वपूर्ण है। नियमित योग से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य व्यक्ति तनावमुक्त होकर अपने कार्यों को सम्पादित करता है। महाप्रबंधक ने सभी रेलकर्मियों से आह्वान किया कि स्वस्थ्य तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
साथ ही उन्होंने कहा कि रेलकर्मी योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर अपने को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुये निर्बाध रेल संचलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। महाप्रबंधक ने कहा कि योगाभ्यास से न केवल हम अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि इसके नियमित अभ्यास से हम सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन भी सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस अवसर पर सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन के सदस्य, स्काउट एवं गाइड के सदस्य तथा रेलकर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।
![]()













Leave a Reply