Advertisement

सहयोगिनी द्वारा जेंडर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जेंडर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून को कसमार प्रखंड की किशोरियों के बीच सहयोगिनी संस्था द्वारा आयोजित की गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि किशोरी तथा लड़कियों के बीच जेंडर को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए किशोरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस दौरान कसमार प्रखंड की सोनपुरा, पोंडा तथा गर्री पंचायत की किशोरियों के बीच जेंडर, महिला हिंसा, महिला सशक्तिकरण, किशोरी नेतृत्व, शिक्षा तथा सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रश्नों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता किया गया। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि लड़कियों का कैरियर तथा भविष्य को संवारने, उनमें लीडरशिप डेवलपमेंट करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम संस्था द्वारा लगातार आयोजित की जाती है।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमारी किरण ने कहा कि सहयोगिनी द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में विगत 5 वर्षों से किशोरी नेतृत्व चमचा विकास तथा बाल विवाह के खिलाफ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें 11 गांव की किशोरियों का नेतृत्व क्षमता का विकास के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनपुरा पंचायत, द्वितीय स्थान गर्री पंचायत तथा तृतीय स्थान पोंडा पंचायत की किशोरियों ने प्राप्त की, जिन्हें संस्था द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहयोगिनी की सूरजमनी देवी, प्रतिमा सिंह, रवि कुमार राय, प्रकाश कुमार, मंजू देवी, विनीता देवी, मिंटी कुमारी सिंह, गौतम सागर, रानी कुमारी, गौरी कुमारी, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, प्रीति कुमारी, पायल कुमारी, सुजाता कुमारी, उमा कुमारी, प्रिया कुमारी, नीतू कुमारी, रेखा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *