सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने एक मई को प्रचंड गर्मी के बीच पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर लगभग एक दर्जन गांवों का तूफानी दौरा किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कोड़ा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही रहिवासियों से वोट करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांवों में जगह-जगह ग्रामीणों के साथ कहीं पेड़ नीचे तो कहीं तपती धूप में सभाएं भी की। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं, बल्कि राज्य की सत्तारूढ़ झामुमो पर जमकर बरसीं।

उन्होंने कहा कि आम जनता को दिग्भ्रमित करने के लिये झामुमो वाले मोदी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं कि भाजपा वाले जमीन लूटते हैं, वे संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा कि ये विपक्ष का बहुत बड़ा प्रोपगंडा है। इसे समझने की जरूरत है। कहा कि भाजपा ने आजतक कभी किसी की जमीन नहीं लूटी है।
न ही भाजपा का संविधान बदलने का कोई इरादा है। दरअसल झामुमो व अन्य विपक्षी दल ऐसा प्रोपगंडा इसलिये फैलाती है, ताकि जनता भ्रमित ही रहे और विपक्षी दलों का वोट बैंक बना रहे। लेकिन जनता समझदार है। वह सब जानती है। इसलिये जनता इस बार भी मोदी को ही प्रधानमंत्री बनायेगी। क्योंकि उन्होंने पिछले दस वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किये।
उन्होंने अपने दौरे में नुईया गांव, कैलाश नगर, कल्याण नगर, योग नगर, रेलवे कॉलोनी, बिरसा नगर, गुवासाई, कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, राम नगर, गुवा बाजार, हिरजी हाटिंग, पोरस हाटिंग, लालजी हाटिंग सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया।
इस दौरान मौके पर जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य रेखा प्रसाद, बरायबुरु मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, रितेश प्रसाद, सागर दास, राकेश झा, संगीता नायक सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply