एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर 12 मई को पूरे विश्व में एक साथ गृहे गृहे गायत्री यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस क्रम में बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड में कुल 36 पंचायतों में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन कथारा, बोडिया, बोकारो थर्मल के कुल 125 घरों में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री यज्ञ कराया गया।
उक्त जानकारी देते हुए गायत्री परिवार कथारा के हनुमान दयाल सिंह ने बताया कि गोमिया प्रखंड कर हद में खुदगड्डा, गोमिया, स्वान, खम्भरा बस्ती,आईईएल गोमिया, कर्माटांड़ आदि पंचायत क्षेत्र के लगभग 150 घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गोमिया प्रखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र चतरोचट्टी के विभिन्न पंचायत में भी यह कार्यक्रम बोकारो जिला उप समन्यक सुरेश प्रसाद महतो के नेतृत्व में टेकलाल महतो, कालेश्वर महतो आदि की टीम ने सैकड़ो घरों में हवन कार्यक्रम कराया।
उक्त पावन अवसर पर स्वांग रहिवासी सेवानिवृत शिक्षक लल्लन माली और बहन मीना देवी का 50वां शादी सालगिरह भी मनाया गया।जिसमें बीते 11 की संध्या 6 से 9 बजे रात्रि दीप महायज्ञ का कार्यक्रम किया गया। जिसे गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा की पुष्पा देवी, रीना सिंहा व पुष्पा बरनवाल की महिला टीम द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो परिजनों ने भाग लिया।
वहीं 12 मई को जिला समन्वयक मुकेश कुमार मिश्रा, अशोक गिरि तथा बहन भगवती गिरि द्वारा पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न करवाया गया।जिसमें गोमिया के आसपास के सैकड़ो परिजनों ने भाग लिया।
मौके पर बीपी अग्रवाल, बनवारी लाल श्रीवास्तव, अजीत कुमार गुप्ता, केशव प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, सरिता देवी, गीता देवी, तारा देवी, पुष्पा देवी, शारदा देवी, अवधेश कुमार, सीताराम चौहान, जितेंद्र चौहान, बोडिया से हेमिया देवी, पुष्पा देवी, रीता बरनवाल, सतीश कुमार बरनवाल तथा बोकारो थर्मल से काशी नाथ राम व गौरी देवी आदि की भागीदारी रही।
इस अवसर पर अपने भारतीय सैनिकों के लिए तथा राष्ट्र की सुरक्षा हेतु विशेष आहुतियां भी समर्पित की गई। कार्यक्रम में कुल पांच गुरु दीक्षा संस्कार तथा 6 विद्यारंभ संस्कार भी कराया गया।
33 total views, 33 views today