एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में 2 सितंबर को पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार द्वारा अपने समर्पित व् दिवंगत साथी पंचदेव प्रसाद यादव तथा धनेश्वर महतो की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी।

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष 2024 के 2 सितंबर की संध्या गायत्री ज्ञान का प्रचार प्रसार कर लौटने के क्रम में बोकारो-जैनमोड़ मुख्य पथ पर बालिडीह के समीप बाइक के ट्रेलर की चपेट में आने से उपरोक्त दोनों जनों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी थी। गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ट प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ने की। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो जनों ने दिवंगत पंचदेव प्रसाद यादव तथा धनेश्वर महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर उपस्थित दिवंगत के परिवार जनों ने भी नम आंखो से श्रद्धा सुमन अर्पित की। पुण्यतिथि समारोह में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गायत्री समाज बेरमो के प्रखंड समन्वयक रघुनंदन प्रसाद वर्णवाल, उप समन्वयक विनय प्रसाद वर्णवाल, आदि।
गोमिया से भुवनेश्वर प्रसाद अग्रवाल, गीता देवी, मंजु देवी, राहुल कुमार, केशव प्रजापति, सरिता प्रजापति, रेखा सिन्हा, आरती देवी, द्रोपदी देवी, बोकारो थर्मल से सुधा शर्मा, धीरज शर्मा, बोडिया से कलावती देवी, हेमिया देवी, पुष्पा देवी, करमी देवी, कथारा से हनुमान दयाल सिंह, जयप्रकास विश्वकर्मा, सीताराम चौहान, झड़ी वर्णवाल, सुजीत कुमार सिन्हा, जितेंद्र चौहान, सतीश वर्णवाल, अर्जुन वर्णवाल, पुष्पा सिंह, डॉ दिनेश वर्णवाल, रीता वर्णवाल, बेबी सिंह, पुष्पा वर्णवाल, अर्चना शुक्ला, अल्पना सिंह, अनु सिन्हा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply