Advertisement

बेरमो विधायक के पहल पर रोशन हुआ गायछन्दा पंचायत

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) गायछन्दा पंचायत ग्राम गायछन्दा में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (Bermo MLA Kumar Jay mangal) उर्फ अनुप सिंह के पहल पर सहायक अभियंता विद्युत विभाग जैनामोड़ ने तत्काल 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। सोशल डिस्टेंस का पालन कर 9 मई को विधिवत पूजा कर स्विच देकर विद्युत प्रवाह चालू किया गया।
ज्ञात हो कि बीते 7 मई के दिन गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक सिंह ने लॉकडाउन में सभी ग्रामीणों को संदेश दिया है कि घर पे रहें, सुरक्षित रहें। अपने आसपास लोगों को जागरुक करें। इस महामारी से हम सभी जल्द ही जीतेंगे। मौके पर कांग्रेस नेता महादेव रवानी, पंचायत समिति सदस्य भोला गोसाई, पंचायत अध्यक्ष छूटू महतो, सदाय चटर्जी सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *