Advertisement

शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर फुसरो से निकली गौरव यात्रा

एन. के. सिंह (बोकारो)। कॉंग्रेस पार्टी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गौरव यात्रा के दूसरे दिन 10 अगस्त को बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित बेरमो प्रखंड कार्यालय के समक्ष शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर गौरव यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सभी कॉंग्रेस के कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा व पार्टी के झंडा लेकर चल रहे थे।

मौके पर फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, गिरिजा शंकर पांडेय, कृष्ण कुमार चांडक, शिवनंदन चौहान, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, आबिद हुसैन, जसीम रजा, मनोज सिंह, दिलीप सिंह, सुबल दत्ता आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *