Advertisement

बाईक सवार को बचाने में कार के धक्के से गौ वंश की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में कोदवाटांड़ चौक के समीप बाईक सवार को बचाने में चार पहिया वाहन की टक्कर से गौ वंश की मौत हो गयी। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की संध्या लगभग 6:30 बजे ललपनिया थाना क्षेत्र के कोदवाटांड़ चौक के समीप i20 कार क्रमांक JHO1BE/2518 ललपनिया की ओर से आ रही थी। वहीं विपरीत दिशा से स्प्लेंडर प्लस क्रमांक JH 09BA/6491आ रही थी। अचानक रास्ते में दोनों वाहन आमने-सामने आ गये। उक्त घटनास्थल पर एक गाय भी थी।

चार पहिया वाहन चालक बाईक सवार को बचाने में गौ वंश को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर हीं गौ वंश की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाईक सवार एवं चार पहिया वाहन चालक को भी चोटे आई है। दोनों को आनन-फानन में ललपनिया स्थित अस्पताल ले जाया गया। घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना के बाद आसपास के दर्जनों रहिवासियों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *