Advertisement

गंगा एवं सरयू तटवर्ती पांच प्रखंडों में निर्माण होगा गैस आधारित शव दाह गृह

एक एकड़ की भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 20 दिसंबर को जिले के पांच प्रखंडों में गैस आधारित शवदाह गृह के निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया है। इन शव दाह गृहों का निर्माण गंगा एवं सरयू नदियों से सटे प्रखंडों में होगा।

जिलाधिकारी श्रीवास्तव ने सभी सम्बन्धित अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारियों को वीडिओ कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान
उपरोक्त निर्देश दिया है। उपरोक्त सभी को अपने क्षेत्रांतर्गत निर्धारित प्रखंडों में एक एकड़ भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है, ताकि शवदाह गृह का निर्माण यथाशीघ्र प्रारंभ किया जा सके।

गंगा -सरयू नदी से सटे इन प्रखंडों में सदर प्रखंड छपरा, रिविल गंज, मांझी, दिघवारा एवं सोनपुर प्रखंड शामिल हैं।
वीसी के दौरान डीएम श्रीवास्तव ने अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, राजस्व एवं प्रभारी पदाधिकारी को संदर्भित कार्य का नियमित रूप से अनुश्रवण करने का निर्देश दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *