Advertisement

शहर में लगा कचरे का अंबार, कर्मचारी पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद में पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन की हड़ताल 25 सितंबर को 5 वे दिन भी जारी रही। सफाई मजदूर नगर परिषद के प्रागंण में धरना पर बैठे हैं।

इस अवसर पर हड़ताल में शामिल सभा की अध्यक्षता अंजीत चंद्रा ने की। संगठन के संतोष कुमार ने कहा कि आंदोलनकारी आगामी 28 सितंबर को राज्य भर के निकाय, नगर व निगम कर्मचारी झारखंड की राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री के आवास तक सरकार की वादा-खिलाफी के विरुद्ध रैली करेंगे।

फुसरो शहर में सफाई का काम ठप्प

इधर, हड़ताल के कारण फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान पुरी तरह ठप्प है। इसके कारण जगह-जगह कचरा का अंबार लगा हुआ है। कचरा से निकलने वाली दुर्गंध से राहगीरों एवं रहिवासियों को काफी परेशानी हो रही है। नप का काम भी पूरी तरह से ठप्प है।

मालूम हो कि, पांच सूत्री मांगों व सरकार की वादा-खिलाफी के विरुद्ध सफाई मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सफाई मजदूरों को सरकार के खिलाफ आक्रोश है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र सरकार सफाई कर्मियों की भावना से खिलवाड़ कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *