ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित कथा प्रवचन के चौथे दिन ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर बनारस काशी विश्वनाथ धाम से आए आचार्य रामफल एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गंगा महा आरती और श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन राधा शरण बिहारी द्वारा प्रवचन दिया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित प्रवचन में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती एवं श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन का अनुमंडल पदाधिकारी की धर्म पत्नी नीतू देवी, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, संजू जैन, बनारस से आए मां दीपा, वृंदावन से आए प्रिया किशोरी द्वारा प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रवचन कर्ता वृंदावन से आए श्रद्धेय राधा बिहारी शरण महाराज की कथा से संपूर्ण तेनुघाट तथा आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना है। उनके श्रीमद्भगवत कथा के दौरान श्रोताओं की अपार भीड़ हो रही है। सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग कथा उत्सुकता पूर्वक सुन रहे हैं।
इस दिव्य भव्य प्रवचन का आयोजन कर्ता दीपक गुप्ता एवं दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि उनकी माताजी की आगामी 29 जनवरी को पुण्य तिथि है। कहा कि पिछले वर्ष महाकुंभ जाने के दौरान दुर्घटना घटी और उनका स्वर्गवास हो गया था। दुर्घटना में बहुत मुश्किल से उनका स्वयं का प्राण रक्षा हो पाया था। उन्होंने कहा कि परमपिता परमेश्वर की अशिम कृपा हुई जिसके कारण आज वे जीवित है। इसे लेकर महा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि आगामी 29 जनवरी को झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी शिरकत करेंगे और उसी दिन महा भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
![]()













Leave a Reply