Advertisement

फुसरो में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा महोत्सव

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में हिंदुस्तान पुल फूसरो के निकट दामोदर नदी तट पर 6 जून को गंगा दशहरा महोत्सव मनाया गया। यजमान के रूप में भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह व उनके पति जीतेंद्र सिंह ने मां गंगा की विधिवत पूजा की।

गंगा दशहरा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे दयानंद बरनवाल, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार, ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, नगर परिषद फुसरो के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थानीय संयोजक दामोदर बचाओ अभियान भरत वर्मा के तत्वावधान में मनाया गया।

इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि मां गंगा के धरती पर अवतरण होने के बाद आज ही के दिन महान तपस्वी भागीरथ के पूर्वजों का उद्धार हुआ था, इसलिए हर साल आज ही के दिन गंगा दशहरा महोत्सव मनाया जाता है। भाजपा नेत्री अर्चना सिंह ने कहा कि मुझे तीन बार दामोदर नदी तट पर गंगा दशहरा महोत्सव में पूजा करने का मौका मिला। नदी की पूजा करने से नदी को साफ रखने की रहिवासियों को प्रेरणा मिलती है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गंगा की सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

महिला नेत्री ने कहा कि झारखंड की जीवन दायिनी दामोदर नद का भी सफाई अभियान चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय दामोदर का सफाई हो रहा था। जब से हेमंत सोरेन की सरकार आई दामोदर का सफाई अभियान बंद कर दिया गया है। इस मौके पर आर.उनेश, दिनेश सिंह, अशोक मिश्रा, भाई प्रमोद कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, पंकज पांडेय, अभिनेश वर्मा, रमेश स्वर्णकार, अशोक मिश्रा, संत सिंह, श्याम कुंवर भारती, लालमोहन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *