Advertisement

तपसी सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में गंगा डॉलफिन जागरूकता शिविर

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण के वन प्रमंडल पदाधिकारी राम सुन्दर राम के दिशा निर्देश पर विश्व वन्य जीव सप्ताह 5 अक्टूबर को डॉल्फिन दिवस का आयोजन किया गया। सारण जिला के हद में तपसी सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज चिरांद में बच्चों के बीच गंगा डॉलफिन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में फील्ड बायोलॉजीस्ट मोहज्जब खान ने विद्यालय के बच्चे-बच्चियों को गंगा डॉल्फिन के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकृति में गंगा डॉल्फिन के बहुत फायदे हैं। डॉल्फ़िन जटिल सामाजिक संरचनाओं वाले अत्यधिक बुद्धिमान प्राणी है।

वे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण शिकारी है, जो मछलियों और अन्य समुद्री जानवरों की आबादी को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त पर्यटन के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण का केन्द्र हैं, जो कई तटीय समुदायों की अर्थव्यवस्था में योगदान करता है।

उन्होंने गंगा डॉल्फिन की संख्या सीमित क्यों होती जा रही है की भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से गंगा नदी को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया। साथ हीं नदी में कूड़ा-कचरा नही फेंकने की भी सलाह दी। शिविर में बच्चे – बच्चियों को अपने आस-पास के रहिवासियों को भी गंगा डॉल्फिन के महत्व के बारे में जागरूक करने की सलाह दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *