Advertisement

दामोदर नदी तट पर गंगा आरती का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा उत्सव कार्यक्रम गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। गंगा आरती के अवसर पर बेरमो बीडीओ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के हिंदुस्तान पुल स्थित दामोदर नदी तट पर गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि फुसरो नगर परिषद द्वारा आयोजित नमामि गंगे योजना कार्यक्रम अंतर्गत गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में गंगा उत्सव कार्यक्रम कर दामोदर नदी की आरती की गई।

बताया जाता है कि दामोदर नदी तट पर आरती करने के बाद उपस्थित गणमान्य जनों ने दामोदर नदी को साफ रखने और नदी में कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने की शपथ ली। बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी और फुसरो नप के ईओ गोपेश कुंभकार ने कहा कि दामोदर सिर्फ नदी नही, यह भारतीय संस्कृति की जीवन धारा है। दामोदर नदी सहित अन्य जलस्त्रोतों को स्वच्छ रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, पूर्व वार्ड पार्षद भारत वर्मा, नप कर्मी राजीव रंजन सिंह, सुजीत मिश्रा, पंकज अग्रहरि, शंकर राम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *