Advertisement

पेटरवार के खत्री मुहल्ला व् अंगवाली में गणेशोत्सव की धूम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। यूं तो पुरे देश में धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जा रहा हैं। वहीं बोकारो जिला में भी श्रद्धालुओं द्वारा विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाया जा रहा हैं।

इसी क्रम में जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में भी पूजा का आयोजन किया गया। यहां के खास पेटरवार रुकाम रोड खत्री मुहल्ले में भाद्र शुक्लपक्ष चतुर्थी 27 अगस्त को समस्त विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा उत्साह के साथ की गयी। मिली जानकारी के अनुसार खत्री मुहल्ले में प्रातः भव्य कलश-यात्रा निकाली गई। कलशधारियों में आसपास की 101 बालिकाएं व माताएं शामिल हुई थी। कलशधारियों का महिला जत्था समीपस्थ ख़ांजो नदी से पवित्र जल भरकर पूजा स्थल तक पहुंचकर कलश स्थापित की।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, ग्रामीण श्रद्धालुओं के साथ मुख्य अतिथि के तौर पर मुखिया दिनेश प्रसाद गुप्ता शामिल थे। इस अवसर पर विधिवत श्रीगणेश की पूजा उपरांत रात्रि को वाराणसी से पधारे आचार्य द्वारा रात्रि प्रवचन किया गया। श्रवण के लिए श्रद्धालु काफी संख्या ने आये थे।

बताया जाता है कि, दूसरी ओर प्रखंड के हद में अंगवाली के धर्मस्थल मंडपवारी चौक स्थित श्रीगणेश मंदिर में विघ्नहर्ता श्रीगणपति देव (गणेशजी) की पूजा विधि-विधान से की गई। यहां आचार्य गौरबाबा ने पूजा की समस्त रस्म पूरी की। पूजा-स्थल पर मुख्य यजमान बतौर प्रतीक कुमार मिश्रा विराजमान थे। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद यहां सार्वजनिक तौर पर प्रसाद वितरण किया गया। सायंकाल में चतुर्थी यानि चौकचंदा का चंद्रमा को देखने वालों को गौरबाबा ने श्यामंतकमणि की चोरी व भगवान कृष्ण द्वारा युद्ध के पश्चात यामवंत से मणि प्राप्त कर अपने कलंक को मिटाने की कथा सबको सुनाई गई। पूजा के दौरान पुरानी व नई कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य सहित सैकड़ो महिला, पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *