Advertisement

गोमियां में कलश यात्रा के साथ गणेश पूजा प्रारंभ

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। कलश यात्रा के साथ गोमियां में विघ्नहर्ता श्रीगणेश पूजा प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा में गोमियां विधायक समेत सैकड़ो श्रद्धालू रहिवासी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां पंचायत के डाक बंगला एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत के शिव मंदिर में 7 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ श्रीगणेश पूजा प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा में बाजे गाजे के साथ श्रद्धालु उत्साहित दिखे। साथ ही दोनों जगह के कलश यात्रा में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज शामिल हुए।

कलश यात्रा गोमियां मोड़ से होकर भगत अहरा तालाब से जल लेकर फिर शिव मंदिर एवं डाक बंगला तक पहुंची। मौके पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि विघ्नहर्ता गणेश के ध्यान से ही सारे विघ्न समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति का माहौल तैयार होता है और विघ्न-बाधा दुर होता है।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, पंसस सुशीला देवी, समाजसेवी दुलाल प्रसाद, वार्ड सदस्य सोनी साहु, रविंद्र साहु, किशोर साव, राजकुमार यादव, अजय यादव, दीपक कुमार, राज रंजन, शुभम, निक्कू, सौरभ, ऋतिक, राहुल सहित सैकड़ो श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *