Advertisement

चेंबूर का राजा की विदाई पर रो पड़े गणेश भक्त

22 घंटों में गिरगांव पहुंचा गणेश भक्तों का जन सैलाब

मुश्ताक खान/मुंबई। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू लवकर या, नम आंखों से गणेश भक्तों ने चेंबूर के राजा का विसर्जन गिरगांव चौपाटी में किया।

10 दिनों तक चलले गणेश महोत्सव का समापन शुक्रवार को हुआ, इस दिन सुबह करीब साढ़े 10 बजे चेंबूर के डॉ. सी जी गिडवानी मार्ग से चेंबूर के राजा का रथ लेकर निकले गणेश भक्तों का जन सैलाब दूसरे दिन यानि शनिवार को करीब साढ़े 8 बजे गिरगांव चौपाटी पहुंचा।

इसके बाद गणेश भक्तों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जित किया। इस जान सैलाब को नियंत्रण करने के लिए आरसीएफ और चेंबूर पुलिस के जवानों को नियुक्त किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 69 वर्षों से श्री गणेश दूधेश्वर मंदिर द्वारा चेंबूर का राजा के नाम से सार्वजनिक गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 10 दिनों के इस उत्सव में बड़ी संख्या में महाप्रसाद और भंडारा का वितरण किया जाता है।

सार्वजनिक गणेश महोत्सव के प्रमुखों में राजीव मदान, पप्पी असरानी, मोहन सिंह, रवि असरानी और राजेश खन्ना हैं। वहीं विशेष रूप से महिलाओं में रेनू राजीव मदान व अन्य हैं।

इस कड़ी में दिलचप्स बाद यह है कि कोरोनाकाल के दौरान भी इस मंदिर द्वारा सार्वजनिक गणेश महोत्सव मनाया गया। कोरोनाकाल में चेंबूर का राजा की प्रतिमा को छोटा किया गया था। लेकिन फिर इस वर्ष भव्य रूप से महोत्सव मनाया गया।

गौरतलब है कि आरसीएफ पुलिस और चेंबूर पुलिस (RCF Police and Chembur Police) के जवानों की देख रेख में चेंबूर के राजा का रथ, लेकर गणेश भक्तों का जन सैलाब दूसरे दिन यानि शनिवार को करीब साढ़े 8 बजे गिरगांव चौपाटी पहुंचा। इसके बाद नम आंखों से भक्तों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जित किया।

इस दौरान गणपति के विसर्जन में कुछ खास मंत्र का जाप किया जाता है, जिसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि विसर्जन के समय इस मंत्र जाप करने से गणपति प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *