Advertisement

महात्मा गांधी राष्ट्रीय कल्याण संघ द्वारा मनाया गांधी जयंती समारोह

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय कल्याण संघ द्वारा 2 अक्टूबर को गोमियां प्रखंड के हद में साड़म में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में साड़म पश्चिमी पंचायत स्थित गणेश मंडप परिसर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय कल्याण संघ के बैनर तले गांधी जयंती समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम भंडारी एवं संचालन अजीत नारायण प्रसाद ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप सदस्य प्रकाशलाल सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में स्थानीय पंसस विष्णुलाल सिंह, चांदनी देवी, उप मुखिया पंकज जैन, शांति देवी, तेनुघाट महाविद्यालय के प्रोफेसर धनंजय रविदास, अधिवक्ता मनबोध कुमार डे खासतौर से मौजूद थे।

समारोह में सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य सिंह ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही। साथ ही कहा कि आज लड़ाई, झगड़ा, मारपीट की ओर युवा अग्रसर हो रहे हैं। जबकि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था। आज उनके द्वारा पढ़ाए गए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की जरूरत है।

पंसस विष्णुलाल सिंह व प्रो धनंजय रविदास ने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी दिलाने के अलावा समाज को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। आज हमें उनके द्वारा दिये गए संदेशो को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है।
मौके पर संघ के सचिव जयप्रकाश रविदास, धनेश्वर प्रसाद, मोहन मुरारी चौधरी, वासुदेव यादव, राजेश भंडारी, देवकी रवानी, किरण प्रसाद, समीम अंसारी, बलराम, सचिदानंद उपाध्याय सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *