Advertisement

भूमि विवाद में वार्ड सदस्य को तीर मारने का आरोपी गालु चाम्पिया गिरफ्तार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भूमि विवाद में चचेरे भाई सह वार्ड सदस्य पर तीर से हमला करनेवाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना में बीते 16 जून को प्राथमिकी कांड क्रमांक-28/25 के तहत भूमि विवाद में चचेरे भाई पर तीर चलाकर घायल करने के मामले में जिला के हद में नुईआ रहिवासी स्व. नाथो चाम्पिया के 35 वर्षीय पुत्र आरोपी गालु चाम्पिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पास से तीर-धनुष भी जब्त किया गया है।

गुवा पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1)/109(1) के तहत गिरफ्तार कर 17 जून को न्यायालय में प्रस्तुत किया है, न्यायालय के आदेश पर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी गालु चाम्पिया ने भूमि विवाद को लेकर अपने ही चचेरे भाई और वर्तमान वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया पर तीर से हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायल को इलाज के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव नुईया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष भी जब्त किया गया है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए गए हैं और उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *