कार्यालय संवाददाता/मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई के चेंबूर में स्थित गडकरी वाले बाबा के नाम से मशहूर हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह कादरी के उर्स मुबारक में जन सैलाब और श्रद्धालुओं का तंता हर शाम लगता है। आरसीएफ पुलिस कि सख्त निगरानी में चल रहे उर्स मुबारक में हर शाम लोहबन जलाने कि परंपरा को दरगाह शरीफ के खादिम हजरत सैय्यद गौश सिद्दीकी के जरीय पूरा किया जाता है। इसके बाद चादर चढ़ने का सिलसिला जारी होता है। उर्स मुबारक के दौरान सुबह अजान से पहले, असर के बाद और इशा कि नमाज के बाद लोहबन जलाने कि परंपरा है, जिसे बा अदब पूरा किया जाता है।

गौरतलब है कि सदियों पुरानी हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह कादरी (गडकरी वाले बाबा) के दरगाह शरीफ पर यहां के खादिम हजरत सैय्यद गौश सिद्दीकी के अनुसार जियारत के लिए आने वाले जायरीनों सहित यहां आने वालों के लिए लंगर का इंतजाम किया जाता है। 14 से 22 जनवरी तक चलने वाले उर्स के दौरान हर रोज लंगर का लगता है। ताकि कोई भी बाबा के दरबार से भूखा न लौटे। यूं तो गडकरी वाले बाबा कि जियारत के लिए आने वाले श्रद्धालु उन्हें “शहनशाहे चेंबूर” भी कहते हैं। यहां जियारत के लिए आने वालों में न केवल मुंबई ब्लिक पूरे महाराष्ट्र और देश के कई शहरों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहता है।
Tegs: #Gadkari-babas-urs-mubarak-will-continue-till-22nd-january
![]()













Leave a Reply