एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोल इंडिया (सीआईएल) सेफ्टी बोर्ड सदस्य सह ऑल इंडिया माइंस फेडरेशन के अध्यक्ष जी.के. श्रीवास्तव ने 31 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के क्रम में वे कथारा कोलियरी तथा स्वांग गोबिंदपुर फेज दो भी जाकर कामगारों के सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।
इस अवसर पर कथारा गेस्ट हाउस में मीडिया से एक भेंट में कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या कोलियरी विस्तार में भूमि अधिग्रहण में आ रहा अडचन है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा भूमि अधिग्रहण पॉलिसी में बदलाव किया जाना आज की जरूरत है। कहा कि जिनका जमीन लेना है उन्हें समुचित मुआवजा, एंप्लॉयमेंट नहीं मिल रहा है। रैयतों को बेवजह दबाया और परेशान किया जाता है।
सेफ्टी बोर्ड सदस्य श्रीवास्तव ने कहा कि कोलियरी में कार्यरत कामगारों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने में सुरक्षा नियम की अवहेलना की जा रही है। उन्हें घटिया किस्म का सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाता है।
इसका कारण है कम कीमत में सुरक्षा उपकरण की खरीद, जबकि इस मामले में कीमत न देखकर उच्च गुणवत्ता को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया की आर एन आर पॉलिसी में बदलाव लाने के आवश्यकता है। कहा कि सुरक्षा के सवाल पर किसी प्रकार का समझौता वे बर्दाश्त नहीं कर सकते है।
इन दिनों प्रबंधन द्वारा हेवी ब्लास्टिंग से रहिवासियों को हो रहे परेशानी को लेकर श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे बड़ी चीज जहां हम कितना बारुद यूज करें जो परमिशन दिया गया है एक समुचित दूरी पर ध्यान रखना होगा।
खतरनाक खदान की स्थिति के संबंध में उन्होंने गोलमटोल जबाब देते हुए बताया कि पूरे कोल इंडिया में जहां जहां जा रहे हैं, यह कहना बहुत मुश्किल है कि कोई भी खदान खतरनाक स्थिति में है, क्योंकि कार्य के दौरान एक हीं जगह न रहकर रोज आगे बढ़ते हैं। रोज के बदलाव में हमारी सुरक्षा व्यवस्था में सामंजस्य स्थापित करना होगा।
विभागीय वर्कर का सेफ्टी आइटम सही नहीं होना सेफ्टी बोर्ड सदस्य इसमें वित्त विभाग को दोषी करार देते है। उनके अनुसार वित्त अधिकारी को समझना होगा कि जो सेफ्टी आइटम मुहैया कराया जाता है उनका स्टैंडर्ड सही होनी चाहिए। मजदूर का जीवन से जुड़ी जो चीजें हैं वहां पर पैसा नहीं देखनी चाहिए।
इससे पूर्व सीआईएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य श्रीवास्तव के कथारा आगमन पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बुके व शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य अरुण कुमार सिंह, सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य पीके विश्वास को महाप्रबंधक खनन सह विभागध्यक्ष सेफ्टी सीबी तिवारी तथा कथारा कोलियरी के प्रबंधक कृष्ण murari ने बुके व् शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मौके पर कथारा कोलियरी के सेफ्टी प्रबंधक अनीस कुमार दिवाकर, अवनीश कुमार, क्षेत्रीय वेलफेयर बोर्ड सदस्य कमलेश कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड सदस्य मो. निजाम अंसारी, कथारा कोलियरी सेफ्टी सदस्य तस्लीम अख्तर, यूनियन के कथारा कोलियरी सचिव कयामुद्दीन अंसारी, कथारा वाशरी सचिव नबी हुसैन सहित जितेंद्र टंडन, नरेश राम आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply