Advertisement

फ्यूजन के गरबा और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बोकारो जिला मुख्यालय से सटे चास स्थित प्रभात होटल में 3 अक्टूबर को गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रभात होटल में फ्यूजन मित्र सुम्मी सलूजा, श्वेता, पिंकी, विधि, निभा, विनीता, कविता, प्रीति, मधुबाला, जसविंदर, बबीता एवं सिल्की की ओर से गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर फ्यूजन की सभी महिला मित्रों ने कहा कि नवरात्रि के मौके पर सभी जगह गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। आम व् खास डांडिया खेलते हैं और गरबा करते हैं। इसे माता की आराधना से जुड़े खास उत्सव की तरह मनाया जाता है। सभी ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। देर रात तक महिलाएं डांडिया के जश्न में डूबी रही।

उक्त जानकारी देते हुए ब्लडमैन हरवंश सिंह सलूजा ने कहा कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं के साथ बच्चे भी डांडिया कार्यक्रम में शामिल हुए। सबने यहां डांडिया नृत्य किया। सभी ने विभिन्न व्यंजनों का भरपूर लुफ्त उठाया। उन्होंने बताया कि मौके पर महिलाओं के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *