Advertisement

पिछरी में युवक की हत्या से आक्रोशित ने किया फुसरो-जैनामोड़ सड़क जाम

वार्ता व् आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी में एक युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित रहिवासियों ने जैनामोड़-फुसरो सड़क जाम कर दिया है। मौके पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा जवान के साथ पहुंचकर आंदोलन कर रहे रहिवासियों को समझाने का प्रयास किया गया। आश्वासन के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी रहिवासी 25 वर्षीय युवक विपुल मिश्रा की हत्या बीते 29 अप्रैल की रात कर दी गई। जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय रहिवासियों को हुई, उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 30 अप्रैल की सुबह फुसरो – जैनामोड़ मार्ग को जाम कर दिया।

पिछरी के मिश्रा टोला रहिवासी गुलचंद्र मिश्रा के पुत्र विपुल कुमार मिश्रा के परिवार का कहना है कि 29 अप्रैल की शाम 7 बजे 3 दोस्त उसे बुलाकर ले गए और देर रात्रि तक जब वह नहीं लौटा तो खोज करने पर बिरोहटांड़ जंगल में उसका शव रात्रि 12 बजे के करीब मिला। मामले की जांच में आरोपित पेटरवार पुलिस ने पिछरी के राज साव से पूछताछ कर रही है।

सड़क जाम में शामिल रहिवासियों का कहना है कि पिछरी में इससे पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने विपुल के हत्यारे को गोली मारने और हत्या की वजह का उद्भेदन करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार पिछरी रहिवासी जागेश्वर साव के पुत्र लाखन साव ने बीते 29 अप्रैल की शाम विपुल को फोन कर कोचाकुली स्थित धतकीडीह रोड बुलाया था। पेटरवार पुलिस प्रशासन के समझाने बुझाने और आश्वासन के बाद आक्रोशितों ने दोपहर 2 बजे सड़क जाम आंदोलन को स्थगित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *