प्रहरी संवाददाता/देवघर (झारखंड)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर मोदी सरकार की बेतहाशा महंगाई के खिलाफ मधुपुर प्रखंड के हद में सुगापहाड़ी पंचायत में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का पदयात्रा एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया।
जन चौपाल मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी शामिल हुए।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित (Present) ग्रामीण रहिवासियों ने पूर्व सांसद अंसारी को माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने पेट्रोल डीजल एवं खाद्य पदार्थों की बढ़ती मंहगाई से हो रही परेशानी से उन्हें अवगत कराया।
मौके पर पूर्व सांसद अंसारी जमकर मोदी सरकार पर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों का वोट लेकर पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता इस महंगाई से त्रस्त है।
कोई भी परिवार इससे अछूता नहीं है। पीएम मोदी (PM Modi) ने देश की भोली-भाली जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाकर लूटने का काम किया है। पूरे देश की जनता ने यह मन बना लिया है, कि आने वाले 2024 में इस झूठ की सरकार को उखाड़ कर फेंक देना है।
कांग्रेस नेत्री शबाना खातून ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। यह सरकार महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है। पेट्रोल डीजल एवं खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही हैं।
आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की हर एक महिला अपनी मत की शक्ति का एहसास कराकर इस बहरूपिया सरकार को दिखा देगी। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तरप्रदेश के चुनाव से भाजपा को सत्ता से बाहर करने का सुरुवात जनता करेगी। मोदी योगी ने देश के आपसी भाईचारगी, प्रेम और सोहार्द को ज़हरीला बना दिया है।
उत्तर प्रदेश की जनता समझ चुकी है उन्हें। अब इस ढोंगी लोगों की भाजपा सरकार से राहत देश की सबसे पुरानी एवं स्वतंत्रता सेनानियों की पार्टी कोंग्रेस पार्टी ही दिला सकती है।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (Congress Committee) के आह्वान पर ग़ोड्डा लोकसभा में पदयात्रा जारी है एवं महंगाई से हुई जनता को हुई परेशानी से अवगत हो रहा हूँ। मौके पर देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्रा, नूर मोहम्मद, अमर शर्मा, दीनबंधु, राजा आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply