Advertisement

धनबाद स्टेशन के बरमसिया आउटर पर मालगाड़ी के दो इंजन बेपटरी

एस.पी.सक्सेना/धनबाद(झारखंड)(Bokaro)। धनबाद कोचिंग डिपो में 24 अक्टूबर की सुबह खाली मालगाड़ी के दो इंजन पटरी से उतर गया। मालगाड़ी प्रधानखांता से धनबाद आ रही थी। बरमसिया फाटक के पास कुछ दूर आगे बढ़ते ही पहले एक इंजन और फिर उस से सटा दूसरा इंजन पटरी से नीचे चला गया। इस दुर्घटना में रेलवे ट्रैक और पॉइंट को भी काफी क्षति पहुंची है। दुर्घटना राहत यान लेकर कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। दोनों इंजन को पटरी पर लाने का काम चल रहा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार प्रधानखांता की तरफ से आ रही खाली मालगाड़ी कोचिंग डिपो में जा रही थी। बरमसिया आउटर से कोचिंग डिपो की तरफ आगे बढ़ते ही मालगाड़ी के दो इंजन एक के बाद एक बेपटरी हो गया। घटना के बाद धनबाद रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना सीटी बज गई। रेल दुर्घटना का संकेत पाकर रेल अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। हालांकि खाली मालगाड़ी के इंजन बेपटरी होने की सूचना मिलने के बाद सबने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जांच में पॉइंट में गड़बड़ी की बात आ रही है।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *