बिहार के साथ -साथ मुंबई का मन बढ़ाएंगी
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। महज 4 भाषाओं में महारथ रखने वाली ऋचा झा बहुमुखी प्रतिभाओं से परिपूर्ण हैं, स्वतंत्र लेखिका और टाइम्स नाउ व आउटलुक इंडिया (Outlook India) जैसी पत्रिकाओं में बतौर स्वतंत्र लेखक और कंटेंट हेड की भूमिका निभा चुकीं हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फैशन और मॉडलिंग (Fashion and modeling) की दुनिया में भी काफी शोहरत कमाईं है, साथ ही प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए अभिनय भी किया है।
मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री लेने वाली ऋचा राज्य स्तरीय स्केटर हैं। बिहार के मधुबनी जिले ताल्लुक रखने वाली ऋचा के जन्म गोधनपुर गांव में हुआ था अब वो मुंबई को ही अपना अड्डा बनाया है और अपना हुनर मुंबईकरों से साझा भी करती हैं।

ऋचा झा (Richa Jha) किसी परिचय की मोहताज नहीं, बिहार की धरती पर जन्म लेने वाली इस युवती ने अपनी शिक्षा और भविष्य की तलाश में अनगिनत शहरों का दौरा किया लेकिन उन्हें मुंबई ही भाया। हालांकि गुजरात के सूरत से भी उनका गहरा नाता है।
किसी ने क्या खूब कहा था दा लाइफ इस चैलेंज” हालांकि इसके जवाब में बहुभाषिय ऋचा झा महज 18 साल की उम्र से ही इस चैलेंज के जवाब में संघर्ष कर रहीं हैं। इसके बावजूद संघर्ष की पहिया रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भविष्य की तालाश में भटकती हुई ऋचा झा एक अनुभवी कंटेंट राइटर, फैशन मॉडल, और राज्य स्तरीय स्केटर बन गईं, लेकिन उनकी खोज अभी पूरी नहीं हुईं।
चूंकि वो कई डोमेन में एक साथ काम करना पसंद करती हैं, वो खुद को एक बॉक्स में रखना नहीं चाहतीं। जीवन में मल्टीटास्किंग की कला को अपनाती हैं। बहुमुखी प्रतिभाओं की मल्लिका अनुभवी स्वतंत्र लेखक और कंटेंट हेड के रूप में टाइम्स नाउ जैसे प्रमुख मीडिया आउटलेट्स के लिए भी काम कर चुकीं हैं।
हालांकि उन्होंने ज़ी न्यूज़, द प्रिंट, हिंदुस्तान टाइम्स, मिड-डे, द स्टेट्समैन, पिंकविला, एएनआई न्यूज़, टेलीचक्कर, आउटलुक इंडिया के आलावा कई और प्रकाशनों से जुडी रहीं हैं।
बिहार राज्य (Bihar State) के मधुबनी जिले के गोधनपुर गांव में जन्मी ऋचा झा को 4 भाषाओं में महारथ हांसिल है वो मैथिली, अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में बोल सकती है। ये बातें उन्हें बहुभाषी महिला बनाती है। ऋचा झा शोबिज की दुनिया के बारे में भावुक हो गईं और हमेशा मीडिया की दुनिया में भी आसक्त थीं।
ऋचा ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, इसका बड़ा श्रेय उनके माता-पिता- मिथिलेश झा और विद्या झा को जाता है। क्योंकि विभिन्न राज्य और शहरों में उच्च अध्ययन के लिए जाने की स्वतंत्रता दी।
यही कारण है कि ऋचा झा ने मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब) से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की डिग्री और स्कूली शिक्षा रयान इंटरनेशनल स्कूल (सूरत) से पूरी की।
काम के मोर्चे पर, ऋचा ने AJIO, Avon, Unakku, Shein, Bunko Junko, BlueStone, Malabar जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए अभियान किया है। इनमें साई सिद्धि ज्वैलर्स, फैशन फंडास, मैश्ड एलिमेंट्स, माईग्लैम का समावेश है।

मेड इन इंडिया स्वदेशी रनवे, एवन फैशन वीक, क्लैश ऑफ कलर्स, और मर्सिडीज बेंज एलीट फैशन शो जैसे आतारा और चल चरखा क्लोदिंग ब्रांड जैसे शो के लिए रैंप वॉक किया।
ऋचा झा को प्राथमिकता देने वालों में न्यूज 18 बिहार-झारखंड का चैनल भी है। रनवे मॉडल होने के अलावा, ऋचा झा एक प्रभावशाली व्यक्ति भी हैं और उन्होंने मनीष मल्होत्रा ब्यूटी, प्यूमा और कैडबरी जैसे कई शीर्ष ब्रांडों के साथ सहयोग किया है।
![]()












Leave a Reply