झामुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी के नेतृत्व में जनसभा का अयोजन
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। हूल दिवस के अवसर पर 30 जून को बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ में 1855 के स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हु की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
अनावरण झामुमो के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मुर्मू एवं अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर नाया पुजारी द्वारा आदिवासी विधान से पूजा की गई। इसके उपरांत समीप के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परिसर के विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।इस दौरान मंचासिन अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर तथा मांदर नगाड़े की ताल तथा दर्जनों युवतियों की सामूहिक नृत्य से किया गया।

मंचासिन सोनोत संथाल समाज के केंद्रीय संयोजक रमेश टुडू, हीरालाल मांझी, केंद्रीय सचिव अनिल टुडू, जिला संयोजन प्रमुख अशोक मुर्मू, संयोजक घुणु हांसदा, रामबिलास टुडू, रंजीत हांसदा, शास्त्री मुर्मू, जिप सदस्य सुनीता टुडू, बबिता कुमारी, जरीडीह उप प्रमुख सिथोली हांसदा, दीसोम जाहेर सेवा ट्रस्ट के अंबिका देवी आदि ने 1855 ईसवी में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी वीर सपूत सिद्धू कान्हू की गाथा की चर्चा करते हुए उनके बलिदान को शत शत नमन किया।

मौके पर सावित्री मुर्मू, मंगल हांसदा, रमेश बेसरा, सुनील किस्कू, फूलचंद मरांडी, ललन टुडू, मानिंद्र हेम्ब्रम, रवि बेसरा, केसी टुडू, सुभाष मुर्मू, मिथिलेश, राजकुमार, रामदास सोरेन आदि उपस्थित थे। दर्शक दीर्घा में वर्षा के दौरान काफी संख्या में अति उत्साह के साथ रहिवासी जनसभा में बैठे रहे। सबों ने सामूहिक खिचड़ी का भी लुफ्त उठाया।
![]()













Leave a Reply