Advertisement

आरटीआई दिवस 12 अक्टूबर को हमार अधिकार मंच द्वारा निःशुल्क वर्कशॉप

आरटीआई रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला देंगे सूचना अधिकार अधिनियम की जानकारी

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। हमार अधिकार मंच द्वारा आगामी 12 अक्टूबर को आरटीआई दिवस के अवसर पर निःशुल्क आरटीआई वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्कशॉप सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को देश भर में लागू हुए 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। यह आयोजन झारखंड की राजधानी रांची के पी पी कंपाउंड, सुजाता चौक के निकट स्थित ट्रेंड्स स्टूडियो सेकंड फ्लोर सिंह मार्ट में दोपहर ढाई बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें रांची सहित विभिन्न जिलों के आरटीआई कार्यकर्ता जुटेंगे।

जानकारी के अनुसार आरटीआई रिसोर्स पर्सन विधिज्ञ दीपेश निराला के द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम कानून की बारीकियों की जानकारी साझा की जाएगी। साथ हीं बताया जाएगा कि वर्तमान परिस्थिति में आरटीआई कानून का प्रयोग कैसे किया जाय। उक्त वर्कशॉप की तैयारी के निमित्त 9 अक्टूबर को आयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से दीपेश निराला, रेणुका तिवारी, राजकुमार, विनोद जैन बेगवानी, दिलबीर सिंह, दिलीप कुमार, प्रिया बर्मन, प्रशांत कुमार प्रधान, कविता होरो, दीनबंधु कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *