Advertisement

हरनाद विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क पोशाक वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के जमा दो उच्च विद्यालय हरनाद में 26 फरवरी को प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क स्कूली पोशाक का वितरण किया गया।

पोशाक वितरण कार्यक्रम में सिंहपुर के पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लोकेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जानकारी देते हुए उपरोक्त विद्यालय के प्रभारी सचिव एवं शिक्षक नंदकिशोर नायक ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष में दो बार बच्चों को निःशुल्क पोशाक उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न हो।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल सराहनीय है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को सीधा लाभ मिलता है और वे समान रूप से विद्यालय आकर पढ़ाई कर पाते हैं। कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की योजनाएं बेहद आवश्यक हैं। वहीं प्रभारी सचिव नंदकिशोर नायक ने कहा कि विद्यालय में नामांकित सभी पात्र बच्चों को विभागीय निर्देशानुसार पोशाक उपलब्ध कराई जा रही है। हमारा प्रयास है कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें। मौके पर विनोद कुमार, इन्द्रनाथ महतो, इरफान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *