Advertisement

ढोरी क्षेत्र द्वारा फतेहपुर मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फतेहपुर पंचायत भवन में सीसीएल ढोरी क्षेत्र द्वारा 21 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासियों ने चिकित्सा जांच कराकर दवा ली।

सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सौजन्य से एनसीआरएपी के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन फतेहपुर पंचायत भवन में आयोजित किया गया। शिविर में 140 मरीजों को डॉक्टर ए डाॅन ने इलाज कर दवा दिया। इस अवसर पर डाॅ डॉन ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि हमेशा गर्म पानी का सेवन करें।

शिविर को संचालन करने में फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद, मनोज गंझू, हेल्पर मोहम्मद अफरोज आलम, रीता देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *