Advertisement

ढोरी क्षेत्र द्वारा अलारगो में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सौजन्य से एनसीआरएपी के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आलरगो पंचायत भवन में किया गया। शिविर में 141 रहिवासियों को डॉक्टर रोहित शर्मा ने इलाज कर दवा दिया।

इस अवसर पर शिविर में डाॅ रोहित शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि इस मौसम में हमेशा गर्म कपड़े और पानी का सेवन करें। ठंड से बचने की हमेशा प्रयास करें। शिविर को संचालन करने में चीफ फार्मासिस्ट आर के प्रताप, फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद, आया सावित्री देवी, वार्ड बॉय गणेश तुरी, हेल्पर मोहम्मद अफरोज आलम का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *