Advertisement

गांधीनगर अस्पताल में हृदय रोग निःशुल्क चिकित्सा शिविर अगली सूचना तक स्थगित

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल के अस्‍पताल में 6 दिसंबर को आयोजित होनेवाले हृदय रोग संबंधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

सीसीएल के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार सीसीएल के केंद्रीय अस्‍पताल गांधीनगर, काँके रोड में 6 दिसंबर को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन अपरिहार्य कारणों से अगली सूचना तक स्थगित किया गया है। बताया गया कि उक्त चिकित्‍सीय शिविर में मैक्स अस्‍पताल नई दिल्ली के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट चिकित्‍सक डॉ राजीव राठी हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जाँच एवं चिकित्‍सीय सलाह देने वाले थे। जिसे अपरिहार्य कारणों से तत्काल स्थगित किया गया है।

ज्ञात हो कि, सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्‍याति प्राप्‍त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्‍न बीमारियों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर का उद्देश्‍य जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्‍त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक बीमार ग्रस्त को लाभान्वित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *