Advertisement

सीसीएल द्वारा कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल केन्द्रीय आस्पताल ढ़ोरी के सौजन्य से 30 अगस्त को कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढ़ोरी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यहां बहनो और शिक्षकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर में सेन्ट्रल हॉस्पिटल ढोरी के चिकित्सक डॉ श्वेता शरण ने सभी छात्राओं और शिक्षकों का स्वास्थ्य जांच की। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की निःशुल्क जांच के साथ उन्हें स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए गए। इसमें कक्षा नवम और दशम की लगभग 45 छात्राओं को चिकित्सकीय जांच का लाभ मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय, प्रभारी प्रधानाचार्य इंद्रावती मिश्रा, पुष्पा सिन्हा, कुमार गौरव, खुशबु कुमारी, शैलबाला कुमारी एवं शैलेन्द्र सिंह ने सेन्ट्रल हॉस्पिटल चिकित्सक दल का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *