Advertisement

मां शारदे सेवा सदन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग वन बी स्थित मां शारदे सेवा सदन हॉस्पिटल में 2 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में एक सौ मरीजों की स्वास्थ्य जांच जांच की गई।

जानकारी के अनुसार आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैंप में दुर दराज से आये मरीजों का डॉक्टर जितेंद्र ने ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, बुखार, कमजोरी एवं पाइल्स का जांच किया। साथ हीं महिला मरीजों का डॉ चंचला ने स्त्री रोग संबंधित जांच की। डॉ पी कुमार ने हड्डी एवं नस संबंधित रोगियों का कैंप में जांच किया। दंत चिकित्सक डॉ मनीष कुमार ने मुंह एवं दांत संबंधित बीमारियों की जांच की।

उक्त कैंप में करीब एक सौ मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। वही नि:शुल्क कैंप के संबंध में डॉक्टर जितेंद्र ने बताया कि इस तरह के कैंप के आयोजन से मरीज को राहत मिलेगी और सही ढंग से अपना इलाज कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल की ओर से सेवा भाव के लिए इस तरह का आयोजन किया गया है। भविष्य में भी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया जाता रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *