Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई द्वारा 15 जनवरी को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक संख्या में रहिवासियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

जानकारी के अनुसार एनएसएस द्वारा कॉलेज परिसर में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलित करने में मुख्य अतिथि सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टर राहुल कुमार, डॉ उमेश यादव, प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार आदि रहे।

आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कॉलेज के सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, छात्र-छात्रा, एनएसएस स्वयं सेवकों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया। डॉक्टर एवं उनकी टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, सामान्य चिकित्सीय जांच के साथ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई। सभी को स्वस्थ् जीवन शैली अपनाने से जुड़े परामर्श भी दिए गए।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल कथारा के प्रभारी डॉ मेघ नारायण राम ने सहयोग करते हुए दो चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम को प्रतिनियुक्त किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज गोपाल प्रजापति, कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार समेत सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण, छात्र-छात्रा, एनएसएस स्वयंसेवको की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *