प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में कोनार डैम डीवीसी में आयोजित नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जांच में मोतियाबिंद के मरीजों की सर्जरी कर सफल ऑपरेशन किया गया।
शिविर में बतौर मुख्य अतिथि माण्डू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने शिरकत की। उनकी उपस्थिति में दामोदर घाटी निगम के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) एवं डीवीसी अस्पताल व अन्य ने आई हॉस्पिटल रामचन्द्र पुरुलिया के सहयोग से डीवीसी विस्थापितो के लिए नेत्र जाँच शिविर का माण्डू विधायक पटेल ने उद्धघाटन दीप प्रज्वलित कर किया।
नेत्र जाँच शिविर के दौरान सम्बोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि डीवीसी द्वारा नेत्र जाँच शिविर ही काफी नही है, विस्थापितो के लिए विकास का रोडमैप तैयार करे डीवीसी। उन्होंने कहा कि मैंने देखा और महसूस किया है डीवीसी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए फण्ड कम दिया जा रहा है।

वे इस मुद्दे को लेकर डीवीसी के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। विस्थापितो की हर समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा खड़ा रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं डीवीसी के द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्य में प्रश्न उठाकर कत्तई इसे कमतर करने की कोशिश नही कर रहा, वरन विस्थापितो का हक भी जायज है।
मौके पर मुख्य रूप से मध्य जिप सदस्य शेख तैयब, जिप सदस्या गोमियां बिमला देवी, बासुदेव महतो, हिरामन महतो, महेन्द्र महतो, सरजू महतो, नागी मुखिया थनु महतो समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं जाँच के लिए आये वृद्ध जनों की मौजूदगी थी।
![]()












Leave a Reply