Advertisement

स्वर्गीय दिलीप गोयल की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में श्रीअग्रसेन भवन फुसरो में मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के तत्वावधान तथा न्यू रेणुका वस्त्रालय द्वारा स्वर्गीय दिलीप गोयल की प्रथम पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्व. दिलीप गोयल की नन्हीं पौत्री वनिशा गोयल, डॉ दीपिका सिंह खेड़िया तथा मंच अध्यक्ष संदीप अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय मुख्य अतिथि‌ के रूप में शामिल हुए।

आयोजित शिविर में 160 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 63 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन 4 व 5 सितम्बर को संजीव नेत्रालय बोकारो में किया जाएगा। बताया जाता है कि सभी मरीजों को अस्पताल ले जाने और वापस लाने की व्यवस्था भी मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निःशुल्क की जाएगी। इस दौरान 76 नेत्र रोगग्रस्त को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

इस पुण्य कार्य में स्व. दिलीप गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल, शंकर गोयल, उनके पुत्र अंकित गोयल, मयंक गोयल एवं पूरे परिवार का भरपूर योगदान रहा। शिविर की सफलता में संजीव नेत्रालय की चिकित्सक टीम डॉ दीपिका सिंह खेड़िया, कृष्णा खेड़िया, खोखोन परदान, मनोज कुमार, मंगल दीप, रूपा कुमारी, अरुण साहा, धनेश्वर मुर्मू आदि का सराहनीय सहयोग रहा।‌

इस अवसर पर बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, युवा व्यवसायी संघ फुसरो अध्यक्ष वैभव चौरसिया, अमलो लोकल सेल ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष ‌राजन साव, मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव कृष्ण कुमार चांडक, श्रीअग्रसेन भवन ट्रस्ट के सचिव आनंद गोयल, कोषाध्यक्ष प्रेमराज गोयल, अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित दयानंद बरनवाल, नेमिचंद गोयल, युगेश तिवारी, भरत वर्मा, सुशांत राईका, संजय अग्रवाल, महिला समिति की अध्यक्षा हिमांशी अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम शामिल हुए।

मौके पर मंच के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, झारखंड प्रांत के संगठन विस्तार मंत्री श्रवण अग्रवाल, राम खेमका, पंकज मित्तल, भवानी शंकर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रोहित मित्तल, विकास गोयल, दिलीप अग्रवाल, कुणाल अग्रवाल, मुकेश शर्मा, महेश बुबना, मनोज गोयल, नवीन गोयल, विकास अग्रवाल आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *