Advertisement

अग्रसेन भवन में भगवान महावीर आई अस्पताल द्वारा लगाया गया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भगवान महावीर आई हॉस्पिटल रांची द्वारा 13 अगस्त को बोकारो जिला के हद में फुसरो के अग्रसेन भवन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में नेत्र रोगियों की जांच कर आवश्यक दवा दी गयी, जबकि मोतियाबिंद के लक्षण वाले मरीजों के ऑपरेशन की बात कही गयी।

उक्त जानकारी भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के संयोजक सह मीडिया प्रभारी हरीश दोषी उर्फ राजु भाई ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 188 नेत्र रोगियों की जांच की गयी, जिसमें 55 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाये गये। जिनका रांची के भगवान महावीर नेत्र अस्पताल में फेको विधि से ऑपरेशन किया जायेगा। इस क्रम में मरीजों के आने जाने, ठहरने, दवा, चश्मा आदि की व्यवस्था निःशुल्क होगा। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर नेत्र अस्पताल द्वारा निरंतर जनसेवा का कार्य किया जा रहा है।

इससे पुर्व सर्वप्रथम अग्रसेन स्मृति भवन में दिवंगत तारा देवी एवं वीणा देवी की स्मृति में उक्त नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन चेयरमैन कमल जैन, को-ऑर्डिनेटर राजु भाई, अग्रसेन भवन के संरक्षक द्वारका प्रसाद अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष अशोक राठी, सचिव आनंद अग्रवाल, बेरमो शाखा अध्यक्ष छित्तरमल अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण कुमार चांडक, अग्रवाल कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर शिविर के आयोजक माड़वाड़ी सम्मेलन बेरमो के अध्यक्ष छित्तरमल अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण कुमार चांडक, चिकित्सा शिविर प्रभारी भवानी अग्रवाल, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, हरीश दोषी उर्फ राजु भाई, सुबोध अग्रवाल, अशोक कुमार राठी, प्रेमराज गोयल, आनंद अग्रवाल, राजेश राठी, पवन अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, छित्तरमल गोयल, मनोज खेतान, जगदीश मुनका, विक्रम अग्रवाल, अमर चांडक, रविंद्र कुमार शर्मा आदि शिविर में आये नेत्र रोगियों को सेवा भाव से सहयोग कर रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *