Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर द्वारा 4 फरवरी को बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल स्थित ऑफिसर्स क्लब में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे 125 मरीजों का नेत्र जांच किया गया, जिसमें 59 मरीजों में मोतीबिंद के लक्षण पाये गये।

जानकारी के अनुसार दामोदर वेली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के निगमित सामुदायिक दायित्व (सीएसआर) एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से 4 फरवरी को ऑफिसर्स क्लब में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया एवं विशिष्ट अतिथि वरीय प्रबंधक प्रशासनिक ए कुजूर, मुखिया चन्दना मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में विभिन्न स्थानों से आए लगभग 125 नेत्र समस्या ग्रस्त का निःशुल्क नेत्र जांच पश्चिम बंगाल के पुरुलिया नेत्र अस्पताल से आए डॉ सुशांतु मंडल ने किया। जिसमें 59 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस लगाने के लिए किया गया। चयनित सभी मरीजों का ऑपरेशन 5 फरवरी को नेताजी आई हॉस्पिटल रामचन्द्रपुर पुरूलिया में किया जायेगा।

नेत्र जांच शिविर में मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान अरजरीया ने कहा कि मोतियाबिंद के कारण कई अंधापन के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने जरूरतमंद एवं गरीब को डीवीसी सीएसआर द्वारा आयोजित इस निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ एस के झा, डॉ संजय कुमार, स्वास्थ्य कर्मी कृष्ण कुमार, सीएसआर कर्मी रमेश यादव, सुष्मिता बरनवाल
आदि ने शिवर आयोजित करवाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *