Advertisement

जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर में नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच व् लेंस प्रत्यारोपण शिविर

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर में 22 जनवरी को नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं लेंस प्रत्यारोपण स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार आयोजित शिविर में कुल 127 नेत्र रोगियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई, जिसमें 30 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। सभी मोतियाबिंद ग्रस्त मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी गांधीनगर अस्पताल में की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ हीं शिविर में मरीजों का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की भी नि:शुल्क जाँच की गई।

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। जिसमें प्रमुख रूप से सीसीएल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ राजकुमार, गांधीनगर जन आरोग्य केंद्र के प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉ भरत सिंह, सीएमओ, सीएसआर डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ अनिता होरो, डॉ रजनी कुजूर, डॉ अम्बरीश, डॉ असीमा तिग्गा, डॉ नीतू सिंह, डॉ प्रियंका, डॉ लेटगाउगीं मुन्ना कुमार सिंह सहित सभी पैरामेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ज्ञात हो कि सीसीएल द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के रहिवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *