Advertisement

सीसीएल द्वारा रांची के चुटिया में निःशुल्क एनीमिया स्वास्थ्य जाँच शिविर

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के सीसीएल जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा चुटिया में निःशुल्क एनीमिया स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

उक्त जानकारी सीसीएल के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गयी। बताया गया कि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा 12 दिसंबर को चुटिया स्थित कमलू तालाब परिसर में निःशुल्क एनीमिया स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 181 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई, जिनमें 35 रहिवासी एनीमिया से ग्रसित पाए गए। सभी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

बताया जाता है कि आयोजित शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की निःशुल्क जाँच की गई। साथ ही उपस्थित सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सीसीएल गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल के सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज डॉ प्रीति तिग्गा सहित डॉ अनिता होरो, डॉ दीपाली, डॉ.m आशिमा, डॉ शिल्पी झा, डॉ मेघा, अस्पताल कर्मी मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित तथा पारा- मेडिकल टीम के सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बताया गया कि सीसीएल जन आरोग्य केंद्र लगातार समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ऐसे जनसेवी कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *