प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड) पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के विज्ञान शिक्षक श्रवण कुमार पांडेय की माताजी स्वर्गीय सोनामंती देवी की चौथी पुण्यतिथि 3 दिसंबर को गुवा न्यू कॉलोनी में मनाई गई। उनके पुण्यतिथि के अवसर पर आसपास के दर्जनों रहिवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इस संदर्भ में शिक्षक पांडेय के पिता रामचन्द्र पांडेय ने बताया कि बीते चार साल पूर्व तीन दिसंबर 2018 को बेहद दु:खद घटना घटी थी, जब उनकी धर्मपत्नी सोनामंती देवी का स्वर्गवास उड़ीसा के राउरकेला स्थित सेल चिकित्सालय में चिकित्सा के क्रम में हो गई थी। वे मात्र 70 वर्ष की आयु में इस संसार को छोड़कर परलोक सिधार गई।
स्वर्गीय सोनमती देवी सभी गुणों से पूर्ण मानव जीवन से संबंधित निश्चल प्रेम का प्रतिरूप थी। वे ममता, करुणा, दयालुता, कोमलता, सहिष्णुता भरी कुशल ग्रहणी थी। उनकी मृत्यु से परिवार रूपी भवन के स्तंभ का टूटना अत्यंत दुखदाई एवं वेदना पूर्ण रहा। परंतु ईश्वर का विधान है कि हमें सभी साधन होते हुए भी सहना पड़ता है।
मृत्यु जीवन का एक सत्य है, लेकिन यह सत्य तब उजागर होता है, जब सत्य को समझने वाला व्यक्ति ही नहीं होता। उनकी पुण्यतिथि गुवा स्थित उनके आवास मे पूरी श्रद्धा एवं सम्मान से मनाई गयी। कार्यक्रम में परिवारिक सदस्यों में श्रवण कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार पांडेय, सत्येंद्र कुमार पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय, संगीता पांडेय, अनामिका पांडेय व अन्य सदस्यो को एकजुट देखा गया।
![]()












Leave a Reply