Advertisement

चार पहिया वाहन की डिवाइडर में टक्कर दो सवार की हालत गंभीर

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर पुल के डिवाइडर से असंतुलित होकर टकराने से वाहन सवार दो युवकों को गंभीर चोट लगी है। घटना एक जनवरी की देर संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा-गोमिया मुख्य मार्ग पर छिलका पुल पर घटित हुआ है। घायलों को गोमिया के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग में छिलका पुल के समीप एक जनवरी को चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नव वर्ष के मौके पर डिजायर में सवार सभी युवक गोमिया की ओर घूमने के लिए आए थे, किंतु संध्या के समय जरीडिह बाजार अपने घर जाते वक्त संध्या लगभग 7:30 बजे गाड़ी छिलका पुल के समीप अचानक एक स्कॉर्पियो वाहन द्वारा चकमा दिए जाने से डिवाइडर में जा टकराई। इस टक्कर में दो युवकों को गंभीर चोटे आई।

जिसमें जरीडिह बाजार रहिवासी दिनेश गुप्ता के पुत्र अनुराग गुप्ता एवं ओम प्रकाश कश्यप के पुत्र अमर कश्यप को माथे में गंभीर चोट आई। आनन फानन में दोनों घायल को गोमिया स्थित निजी हॉस्पिटल मां शारदे सेवा सदन लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *